-
Advertisement
सड़क पर दौड़ते वक्त लड़की ने अचानक किया कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग
Last Updated on May 2, 2022 by sintu kumar
आजकल के युवाओं में स्टंट करने का क्रेज बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंट की कई सारी वीडियो देखने को मिलती हैं। इन वीडियो में कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक ऐसी वीडिया वायरल हुई है, जिसमें एक लड़की सड़क पर दौड़ते-दौड़ते अचानक बैक फ्लिप मारती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- बच्चे ने की गर्मी में सामान बेच रहे लोगों की मदद, वीडियो हुई वायरल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि येलो टॉप और ब्लू ट्रैक पेंट पहने एक लड़की सड़क पर दौड़ती हुई आती है और अचानक फ्लिप मारकर सीधी खड़ी हो जाती है। वहीं, आसपास से गुजर रहे लोग लड़की को देखकर दंग रह जाते हैं। ये वायर वीडियो साक्षी नाम की लड़की की है। साक्षी अक्सर अपने स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @sakshi5692 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 5.7 मिलियन व्यूज और 516 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं।