- Advertisement -
आजकल बहुत सारे लोग डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनियाभर से रिलेशनशिप को लेकर कई अनोखे मामले सामने आते हैं। हाल ही में अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला धोखाधड़ी का शिकार हुई है। दरअसल, महिला को डेटिंग ऐप (Dating App) पर चैटिंग करते-करते एक युवक से प्यार हो गया, लेकिन उस युवक ने उसके साथ धोखा किया और उसके बैंक अकाउंट से 70 लाख रुपए उड़ा लिए।
जानकारी के अनुसार, ये मामला अमेरिका (America) का है। यहां क्रिस्टीन नाम की एक महिला को एक नाइजीरियन से प्यार हो गया। क्रिस्टीन शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। क्रिस्टीन डेटिंग ऐप पर मार्क गॉडफ्रे नाम के एक शख्स से चैटिंग करती थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई।
क्रिस्टीन ने बताया कि मार्क ने उससे बातों ही बातों में खूब सारी जानकारियां ले लीं। इसके बाद दोनों ने अपनी पहली डेट का प्लान बनाया। क्रिस्टीन उसके साथ अपना भविष्य देख रही थी, लेकिन मार्क सिर्फ उसके पैसों के चलते उसके साथ बात कर रहा था। मार्क ने क्रिस्टीन से कई सारे झूठ बोले और उसे अपने जाल में फंसाया।
मार्क ने क्रिस्टीन को बताया कि वे एक आर्किटेक्ट इंजीनियर है और ग्रीस का रहने वाला है। जबकि, वे नाइजीरिया का रहने वाला था। इसी दौरान पहली डेट से पहले उसने अपना बहन की बीमारी का बहाना बना कर क्रिस्टीन से पैस मांगे तो क्रिस्टीन ने अपनी डिटेल उससे शेयर कर दी। इसके बाद जब वे पहली बार मिले तो इसके बाद मार्क ने क्रिस्टीन के अकाउंट से करीब 70 लाख रुपए उड़ा दिया। वही, अब क्रिस्टीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Advertisement -