-
Advertisement
#Corona_Update:हिमाचल में आज अब तक 6 की गई जान, 141 नए मामले, जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यह आंकड़ा 400 की संख्या को पार कर रहा था तो वहीं दो दिन पहले एक ही दिन में 500 से भी ज्यादा मामले सामने आने से प्रशासन के अलावा प्रदेश सरकार को भी चिंता में डाल दिया। प्रदेश में आज यानी बुधवार को दोपहर तक ही 100 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। आज 141 लोग कोरोना संक्रमित (Corona infected) पाए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। हिमाचल में आज 187 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal: देहरादून में जिंदगी से जंग हारे कोरोना संक्रमित सहायक जिला न्यायवादी राजेंद्र शर्मा
प्रदेश में कोरोना का आज दिन तक का कुल आंकड़ा 66,378 पहुंच गया है। जबकि 61,498 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वहीं आज दिन तक 1074 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। हिमाचल में एक्टिव केसों (Active case) की संख्या 3,688 पहुंच गई है। बता दें कि दो दिन पहले ही हिमाचल में कोरोना के नए स्ट्रेन का भी एक मामला सामने आ चुका है। जिसको लेकर प्रदेश की जयराम सरकार भी चिंता में हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur)ने कोरोना पर मंथन करने के लिए 9 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) भी बुलाई है। जिसमें अनुमान है कि कुछ और बंदिशें लग सकती हैं।
यह भी पढ़ें: आमजन की 5 बड़ी चिंताएं, अगर अबकी बार Lockdown लगा तो क्या होगा और क्या नहीं
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
हिमाचल में आज सामने आए मामलों में सबसे अधिक सिरमौर जिला में 33, सोलन में 30, बिलासपुर में 23, मंडी में 22 ऊना में 22, शिमला में 9 और कांगड़ा जिला में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से ठीक होने वालों में सबसे अधिक ऊना जिला से 56, सिरमौर से 30, शिमला से 32, कांगड़ा से 25, मंडी से 18, हमीरपुर से 16, सोलन से 9 और चंबा से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुआ है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर – हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में 30 अप्रैल तक लगा नाइट कर्फ्यू

जिलों में एक्टिव केस और कुल आंकड़ा
हिमाचल में इस 11 जिलों में एक्टिव केस मौजूद हैं। लाहुल स्पीति में एक भी एक्टिव केस मौजूद नहीं है। इसके अलावा कांगड़ा में 744, ऊना में 567, सिरमौर में 176, सोलन में 693, बिलासपुर में 328, शिमला में 381, मंडी में 240, कुल्लू में 91, हमीरपुर में 325, किन्नौर में 7 और चंबा में 136 सक्रिय मामले हैं। शिमला में 11,244, मंडी में 10,714, कांगड़ा में 10,101, सोलन में 7,903, कुल्लू में 4,619, सिरमौर में 4,138, हमीरपुर में 3,737, ऊना में 4,506, चंबा में 3,242, बिलासपुर में 3,511, किन्नौर में 1404 और लाहुल स्पीति में 1,259 कुल मामले हैं।
नाहन में कोरोना से बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार शाम नाहन निवासी एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरोना संक्रमण के चलते आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ओर जहां जिला में संक्रमण से मौत का कुल आंकड़ा 38 तक पहुंच गया हैए वहीं पिछले तीन दिन में ही संक्रमण से जिले में यह चौथा मामला सामने आया है। दरअसल जिला में कोरोना की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब रोजाना 3 दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नाहन निवासी बुजुर्ग मृतक महिला का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।

ऊना में आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी पॉजीटिव, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बंद
ऊना। आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव (Corona Positive) आने के बाद ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल (Driving Training School) को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए डीसी ऊना (DC Una) राघव शर्मा ने कहा कि कार्यालय स्थित सेफ्टी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल सोमवार को खुलेगा। अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद आरटीओ कार्यालय में सैनिटाइजेशन करवाई जा रही है तथा संपर्क में आए अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के टेस्ट करवाए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




