-
Advertisement
Sirmaur: ट्रेनी पटवारी की महिला ने की धुनाई, फोन पर परेशान करने का आरोप
पांवटा साहिब। हिमाचल (Himachal) के जिला सिरमौर (Sirmaur) के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) विश्राम गृह में मंगलवार को महिला ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर डाली। यहां काफी समय तक हंगामे के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। महिला का आरोप है कि ट्रेनी पटवारी उसे लंबे समय से फोन कर परेशान कर रहा है और मोबाइल (Mobile) पर गलत संदेश भी भेजता आ रहा है। मंगलवार को महिला ने आरोपी को विश्राम गृह में बैठा देखते ही उसकी पिटाई कर डाली। इस दौरान जमकर हंगामा बरपा।
यह भी पढ़ें: Himachal : आपसी रंजिश के चलते जेठ ने भाभी के सिर पर दे मारी ईंट, गंभीर घायल
बताया जा रहा है कि ट्रेनी पटवारी काफी समय से परेशान कर रहा है। पिछले एक माह से महिला एक प्रमाण पत्र बनवाने को पटवारखाने के चक्कर काट रही थी। जहां, ट्रेनी पटवारी उसे बिठा कर रखता था। बाद में आरोपी युवक फोन करने लगा व मोबाइल पर संदेश भेज कर परेशान करने लगा। मंगलवार को अचानक ही पांवटा साहिब विश्राम गृह (Rest House) परिसर में महिला को अचानक ट्रेनी पटवारी दिखा। महिला ने देखते ही जमकर धुनाई शुरूकर दी। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने आरोपी को महिला से छुड़वाया। वहीं, नियमित पटवारी पर भी आरोप लगे हैं। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शिकायती मिली है। आरोपी व महिला से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

