-
Advertisement
हिमाचल में यहां हवा में लटकी निजी बस, अटकी 30 लोगों की सांसें
शिलाई। जाको राखे साईयां मार सके न कोई, कुछ इस तरह का नजारा आज सिरमौर जिले के कफोटा में देखने को मिला। उस वक्त लोगों की सांसे अटक गई। जब सवारियों से लदी से एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ गिरने लगी। हालांकि, चालक (Driver) ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया
यह भी पढ़ें: दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समाई पिकअप वैन, एक की मौत

बाल-बाल बचे बस में सवार यात्री
दरअसल, पूरा मामला सिरमौर जिले के बोराड़ के पास का है। बोराड़ के पास एक निजी बस अचानक ही सड़क किनारे हवा में लटक गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। हवा में लटकने के बाद जरा सी भी लापरवाही 30 सवारियों (passengers) की जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन चालक (Driver) की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें: आफत की बारिश! हिमाचल को अब तक 700 करोड़ का नुकसान, 222 लोगों की गई जान

चालक ने सूझबूझ से बचाई लोगों की जान
जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब से सिरमौर जिले के शिलाई की तरफ जा रही निजी बस कफोटा से करीब 10 किलोमीटर दूर बोराड़ नामक स्थान पर सड़क किनारे हवा में लटक गई। बताया जा रहा है कि स्टेरिंग की रॉड टूटने से बस सड़क से खाई की तरफ उतर गई। बस में सवार लोगों का कहना है कि चालक ने सूझबूझ और दिलैरी दिखाते हुए कस कर ब्रेक लगा दी और जब तक आखिरी सवारी बस से नहीं उतरी, तब तक अपनी जान जोखिम में डालकर चालक ब्रेक (break) पर खड़ा रहा। जब सभी सवारियां उतर गई तो बस के टायर के नीचे ओट लगाकर सवारियों ने चालक को भी बाहर निकाल लिया। बस में सवार सभी सवारियां और चालक-परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


