-
Advertisement
हिमाचल में खेल नीति पर मंथन, ओलंपिक संघ ने तैयार किया मास्टर प्लान तैयार
ऊना। खेल मंत्री राकेश पठानिया और हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ( Himachal Pradesh Olympic Association) के अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर व संघ के पदाधिकारियों के बीच अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के डीआरडीए सभागार( DRDA Auditorium) में हुई बैठक के दौरान ओलंपिक संघ ने प्रदेश सरकार के समक्ष खेलों को बढ़ावा देने के लिए कुछ खाका भी रखा। वहीं इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खेल नीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। ओलंपिक खेल संघ द्वारा आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों (Sports Activities)को बढ़ावा देने के लिए एक मास्टर प्लान( Master Plan) तैयार किया जा रहा है। बैठक में ओलंपिक खेल संघ में शामिल किए गए विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वीरेंद्र कंवर ने ओलंपिक संघ के प्लान का खुलासा किया। खेल मंत्री राकेश पठानिया से भी खेल गतिविधियों के बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से यथासंभव मदद प्रदान करने का आह्वान किया गया।
ये भी पढ़ें-हिमाचलः इस बेटी ने मुक्के जड़ अपना-अपने जिला का नाम किया रोशन

ओलंपिक खेल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ कृतसंकल्प है। वहीं आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के खेल गतिविधियों को लेकर भी खेल मंत्री के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण जयंती के तहत प्रदेश में खिलाड़ियों के विकास के लिए खेल नीति को बनाने की भी मांग की गई है।
बैठक का खुलासा करते हुए खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही खेल नीति को लॉन्च करने वाली है। जिसके चलते ओलंपिक संघ के साथ विस्तृत विचार मंथन किया जा रहा है। खेल नीति में नए क्लोज़ जोड़ने और पुराने प्रावधानों को बदलने के लिए ओलंपिक संघ से राय मांगी गई है। हालांकि इससे पहले भी ओलंपिक के संग और खेल मंत्रालय के बीच दो बार बैठक हो चुकी है लेकिन एक बार फिर बैठक करते हुए खेल नीति को लेकर व्यापक विचार मंथन किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


