-
Advertisement
रुपयों से भरा रहे आपका पर्स तो इन बातों का रखें पूरा ख्याल, नहीं आएगी आर्थिक तंगी
हर कोई चाहता है कि उसकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहे, परंतु हर इंसान के जीवन में आर्थिक (Economic) स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रुपए-पैसों के रखने का ढंग काफी हद तक ये बताता है कि पैसे टिकेंगे या नहीं। उचित ढंग से रुपए-पैसे रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं अगर धन का रखरखाव उचित ढंग से नहीं किया जाए तो आर्थिक जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जानते हैं वास्तु के खास नियम..
वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस तरीके से रखना चाहिए धन
वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक पर्स में कुछ चीजों का रखना बेहद अशुभ है। इनकी वजह पास में पैसे टिकते नहीं हैं। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ने लगता है। ऐसे में पर्स के अंदर कागज के पुराने बिल, रसीद, रद्दी नहीं रखने चाहिए। दरअसल इन चीजों को पर्स में रखने से राहु का प्रभाव बढ़ने लगता है, जिस कारण खर्च पर नियंत्रण नहीं रहता।
यह भी पढ़ें: वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल, धन-दौलत की नहीं होगी कभी कमी
वास्तु के मुताबिक पर्स में लोहे की वस्तुएं, नुकीली चीजें, चाकू (Knife) , ब्लेड आदि कभी नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा पर्स में दवाइयां (Medicines) भी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को पर्स में रखने से जेब में पैसे नहीं टिकते हैं।
वास्तु सिद्धांत के मुताबिक पर्स कभी भी फटा हुआ नहीं होना चाहिए। दरअसल फटा हुआ पर्स (Torn Purse) आर्थिक संकट पैदा करता है। ऐसे में अगर पर्स फटा हो तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के जानकार मानते हैं कि पर्स से सिक्कों की आवाज नहीं आनी चाहिए। हालांकि पर्स में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की धन वर्षा वाली तस्वीर रखना शुभ माना गया है। इससे धन की आवक बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पर्स में धन को सुव्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार अगर सिक्के इधर-उधर पड़े हैं तो कर्ज (Loan) की समस्या बढ़ सकती है।

