-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक हादसाः तुनुहट्टी के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत व दो घायल
हिमाचल प्रदेश में हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। जिला चंबा की बात करें तो यहां पर पहाड़ी सड़कों पर लोग अपनी जान गवां रहे हैं। जिला कांगड़ा और चंबा की सीमा पर तुनुहट्टी के पास आज सुबह पांच बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में दो महिलाएं व दो पुरुष सवार थे, जिनमें से दो पुरुषों की मौत हो गई जबकि महिलाएं घायल हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य चलाया।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः एनएच पर फिसलती निकल गई बाइक, एक युवक की मौत

जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हरिद्वार से लौट रहे थे। पुलिस चौकी बकलोह के तहत तुनुहट्टी में पैट्रोल पंप के समीप उनका कार सुबह पांच बजे के करीब खाई में गिर गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे के शिकार लोग तीसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद एएसआइ प्रदीप की अगुवाई में पुलिस चौकी बकलोह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


