-
Advertisement
CM केजरीवाल ने शिक्षा में सुधार करने का मांगा मौका, बोले- BJP और कांग्रेस के समय में बुरा हाल
हिमाचल के हमीरपुर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम के बहाने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमाचल की जनता से बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर एक मौका मांगा। साथ ही हिमाचल के लोगों के एक बार दिल्ली आकर व्यवस्था देखने का भी न्योता दिया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:उद्योग कामगारों की हड़ताल में गरजे MLA राकेश सिंघा, जयराम सरकार पर छोड़े जुबानी तीर
सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस बार बीजेपी (BJP) सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का बुरा हाल है। स्कूलों में शिक्षक ना होने के चलते बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली से पांचवी कक्षा तक के स्कूलों में एक अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहा है। वहीं, आठवीं तक के भी कई ऐसे स्कूल हैं, जहां पर शिक्षा का स्तर बहुत कमजोर है।
दिल्ली की तरह हिमाचल के सरकारी स्कूल भी शानदार हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बात करने के लिए आज हमीरपुर आया हूँ। LIVE https://t.co/JfOYE92LQK
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 11, 2022
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस (Congress) की हिमाचल में 30 वर्ष तक सरकार रही और सरकारी स्कूलों का ढांचा तब भी बदतर रहा। उन्होंने कहा प्रदेश के सरकारी स्कूलों का परिणाम जब देखा गया तो उसमें 55 स्कूल ऐसे पाए गए, जिनमें एक भी बच्चा पास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तुलना में प्रदेश के स्कूलों की स्थिति बहुत खराब है। हिमाचल प्रदेश में इस बार केजरीवाल की सरकार बनाएं ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो और गरीब भी अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा सकें।
वहीं, स्कूलों बच्चों के अभिभावकों ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) से हिमाचल प्रदेश में शिक्षा स्तर में सुधार लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने से ईमानदार और होशियार अभ्यर्थी चुक जाते हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


