-
Advertisement
Big Breaking: आधी रात में हिला हिमाचल-चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में मनाली के बाद हमीरपुर जिला में गोलियां चलाने ( firing) का मामला सामने आया है। भोरंज पुलिस थाना के तहत जाहू चौकी के तहत मुड़खर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर करीब 5 राउंड फायरिंग( 5 rounds firing)की गई। गोलियों के निशान घर के दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं। रात को ही पुलिस ( Police)ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के कवर भी बरामद किए गए हैं। गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया। अनुज नाम के व्यक्ति के घर पर यह फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद जब अनुज अपने परिवार जनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वाले को नहीं देख पाए।
यह भी पढ़ें- चरस तस्करी की दोषी महिला को 10 साल का कठोर कारावास व एक लाख जुर्माना
मुड़खर पंचायत के मुड़खर तुलसी गांव के रहने वाले अनुज एक बस ऑपरेटर(Bus operator) हैं,इनकी 3 प्राइवेट बसें हैं। रात को अनुज घर पर आकर 9 बजे के करीब ही सो गए थे। आधी रात को जब गोलियां चली तो उनकी मां को सबसे पहले पता चला। उन्हें लगा कि घर के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आवाज हुई है। लेकिन एक के बाद एक लगातार पांच बार आवाज आने से उन्होंने बाहर आकर देखा तो दीवार पर निशान पड़े हुए थे। इसके बाद मां ने बेटे अनुज को उठाया और आस पड़ोस के लोग ही एकत्र हो गए। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया। रात को 2 बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर चली हुई गोलियों के कवर बरामद किए गए हैं तथा वीडियोग्राफी भी की गई है।

अनुज का कहना है कि रात को 12 बजे के करीब उसके घर पर 5 राउंड फायरिंग गोलियां चलाई गई है। इन गोलियों के निशान दीवारों और दरवाजों पर हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो अंधेरे की वजह से उन्हें कोई भी दिखाई नहीं दिया। अनुज ने कहा कि उनकी मां का कहना है कि उन्होंने कोई बड़ी गाड़ी घर से जाते हुए देखी है। भोरंज थाना के एसएचओ सुरम सिंह का कहना है कि इस मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए हैं। एसपी आकृति शर्मा से जब इस विषय पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


