-
Advertisement
मुकेश का गढ़ भेदने हरोली पहुंचे अनुराग ठाकुर, कार्यकर्ताओं को बताया जीत का मंत्र
ऊना। हिमाचल कांग्रेस के कद्दावर नेता मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) के विधानसभा क्षेत्र और कांग्रेस (Congress) के गढ़ माने जाने वाले हरोली विधानसभा क्षेत्र को भेदने के लिए बीजेपी ने कदमताल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। अनुराग ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के घालूवाल स्थित विश्राम गृह में मंडल बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) के साथ एक बैठक आयोजित कर एक तरफ जहां पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। वहींए दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के तमाम क्रियाकलापों का फीडबैक भी लिया।
यह भी पढ़ें:Big Breaking: बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम ने थामा कांग्रेस का हाथ
अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनावों (Vidhana Sabha Elections) की तैयारी अभी से करते हुए बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए टिप्स भी दिए। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चीन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। बता दें कि हरोली विधानसभा क्षेत्र हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का विधानसभा क्षेत्र है और करीब दो दशक से कांग्रेस के कब्जे में है। इस विधानसभा क्षेत्र को अपने कब्जे में करने के लिए बीजेपी के कई बड़े नेता लगातार इस विधानसभा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं।

राहुल गांधी पर बोला हमला
वहीं चीन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ की जा रही टीका टिप्पणी का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने कांग्रेस को संसद के अंदर और सड़क पर विशेष देश के प्रति बयानबाजी करने से कतराते देखा है। अनुराग ने कहा कि जब भारतीय सेना के वीर जवान चीन को भारत की सीमा में घुसने से रोक रहे थे उनका कड़ा मुकाबला कर रहे थे तो उस वक्त कांग्रेस के नेता राहुल गांधी चीन के अंबेसडर के साथ बैठकर चाइनीस सूप पी रहे थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कौन किसके साथ है यह देश वर्ष 1962 से लेकर वर्ष 2014 तक सब कुछ देखता आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


