-
Advertisement
फोन पर पत्नी को अंजान संग बात करने से रोका, मोबाइल छोड़ घर से हुई गायब
मंडी। पति ने जब अपनी पत्नी को किसी अंजान के साथ फोन पर बात करते हुए देखा और इसके बारे में पूछताछ करना शुरू की, तो इसी बात से नाराज पत्नी घर छोड़कर चली गई। अब परेशान पति अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। लापता महिला के पति मोनू ठाकुर ने इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर में 14 जुलाई 2022 को शिकायत दर्ज करवा दी है।लापता महिला का नाम नेहा पत्नी मोनू ठाकुर है जोकि मंडी शहर के साथ लगते सदयाणा गांव (Sadiana villege) की रहने वाली है और इसकी आयु 22 वर्ष है। मोनू ठाकुर ने पुलिस को दी गुमशुदगी की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी किसी अंजान व्यक्ति के साथ फोन पर बात कर रही थी। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने सच जानना चाहा। लेकिन पत्नी ने सच बताने की बजाय फोन को घर पर छोड़ा और खुद कहीं चली गई। उसके बाद आज दिन तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। पति ने जब अपनी पत्नी के फोन को चैक किया तो इंस्टाग्राम पर दो लोगों के साथ चैट भी पकड़ी है।
यह भी पढ़ें:10 से 13 अगस्त को होगा हिमाचल विस मानसून सत्र, अधिसूचना जारी
मोनू ने लोगों से गुहार लगाई है कि यदि किसी को उसकी पत्नी दिखाई दे तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं मोनू ने अपना नंबर भी जारी किया है ;7018284980द्ध। इस नंबर पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।लापता महिला के दो बच्चे (Two childern) हैं जिसमें 6 वर्षीय बेटा और 4 वर्षीय बेटी है। दोनों बच्चे अपनी मां की राह ताक रहे हैं।वहीं, पुलिस (Police) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि मोनू अपनी पत्नी को परेशान करता था। हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है। एसपी मंडी (SSP Mandi) शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत सदर थाना में प्राप्त हुई है और पुलिस टीम (Police team) महिला की तलाश कर रही है। जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


