-
Advertisement
सुक्खू बोले-कांगड़ा को सीएम मिल गया और क्या चाहिए, मैं खुद कांगड़ा से हूं
रविंद्र चौधरी/नूरपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ( CM Sukhwinder Singh Sukhu) आज दोपहर बाद नूरपुर पहुंचे। यहां पर कांगड़ा से केवल एक कैबिनेट मंत्री( Cabinet Minister) बनाए जाने के सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कांगड़ा को सीएम मिल गया और क्या चाहिए, मैं खुद कांगड़ा से हूं, विकास कांगड़ा का होना चाहिए ।चौधरी चंद्र कुमार को अनुभवी होने के चलते दो विभाग दिए गए हैं।हमें तो विकास देखना है, आने वाले समय में कांगड़ा में विकास दिखाई देगा।आगे होने वाले कैबिनेट विस्तार मे कांगड़ा को विस्तृत तौर पर सोचा जाएगा।
यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू ने अपदा प्रबंधन को लेकर किया मंथन, सभी डीसी से मांगी रिपोर्ट
23 किमी हिमाचल में पैदल मार्च करेंगे राहुल गांधी
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 18 जनवरी को राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश करेगी, यह यात्रा विधायक मलेन्द्र राजन के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में पहुंचेगी । तैयारियों का जायजा लेने के लिए वो खुद पंहुचे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की तीन हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा जो शुरु हुई थी उसका समापन तीस जनवरी को श्रीनगर में होने जा रहा है। हिमाचल ( Himachal)के सभी लोग इस यात्रा के साथ बड़े उत्साहपूर्वक साथ चलने को तैयार है और लगभग 23 किलोमीटर राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में पैदल मार्च करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी यात्रा शामिल होंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी सुरक्षा से संबंधित और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। इस के चलते वो यहां पर पहुंचे है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

