-
Advertisement
HPU ने घोषित किया अंडर ग्रेजुएट का ये रिजल्ट, पहले 80 फीसदी छात्र हुए थे फेल
शिमला। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (Himachal Pradesh University) ने अंडर ग्रेजुएट के रिवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र अपनी आईडी डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले एचपीयू ने अंडर ग्रेजुएट की परिक्षा का परिणाम (Exam Result) घोषित किया था। उस समय परीक्षा परिणाम में करीब 80 फीसदी छात्र फेल हो गए थे। जिसके बाद इस परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
यह भी पढ़े:हिमाचल और गोवा मिलकर करेंगे पर्यटन और निवेश पर काम, विशेष पैकेज भी करेंगे तैयार
विवाद को देखते हुए एचपीयू ने छात्रों को रिवैल्यूएशन (Revaluation) भरने का मौका दिया गया था। जिसका आज यानी सोमवार को परिणाम घोषित (Result Out) कर दिया है। इस बार के घोषित रिजल्ट में काफी सुधार आया है। एचपीयू (HPU) के एक अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट एचपीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपनी लॉग इन आईडी का इस्तेमाल कर परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी जाने की जरूरत नहीं होगी। विवि प्रशासन की ओर से छात्रों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिया गया है।
वहीं एक माह बाद यानी मार्च 2023 में अंडर ग्रेजुएशन की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में जिन छात्रों की पिछले सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट (Compartment) आई है, उनको रिजल्ट आने से राहत मिली है। ऐसे छात्र अब अगली क्लास की तैयारी कर पाएंगे। बता दें कि एचपीयू ने फर्स्ट ईयर के कॉमर्स विषय के 90 प्रतिशत परिणाम घोषित कर दिए हैं। जबकि साइंस के 80 प्रतिशत और आर्ट्स सब्जेक्ट के 60 फीसदी परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब जो परिणाम निकालने बाकी हैं, उन्हें भी जल्द घोषित किया जाएगा।

