-
Advertisement
जयराम का कटाक्ष; बोले- सरकार-संगठन के बीच का तालमेल दिख रहा है
वी. कुमार/ मंडी। सोलन नगर निगम (Solan MC) में मेयर पद के लिए कांग्रेस पार्षद (Congress Corporator) की बगावत (Rebellion) को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कांग्रेस पर जबर्दस्त तंज कसा है। उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि हिमाचल कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) और सोलन की घटना से साफ दिख आ रहा है कि सरकार और संगठन के बीच कितना तालमेल है।
प्रेसवार्ता में जयराम (LoP Jairam Thakur) ने कहा कि सोलन में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर दूसरी महिला मेयर बन गई। दूसरी तरफ प्रतिभा सिंह कह रही हैं कि सरकार के सालगिरह पर जश्न की उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है। उन्होंने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपने एक वर्ष की कोई एक उपलब्धि बता दे, जिसके दम पर वे जश्न मनाने जा रहे हों।
यह भी पढ़े:सरकार और संगठन में है बेहतर तालमेल, मिलकर सुझाएंगे मतभेद: विक्रमादित्य
मंडी के साथ सौतेला व्यवहार
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मंडी जिले (Mandi District) के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार ने सभी विकास कार्यों को मंझधार में छोड़ दिया है। लोअर हिमाचल के बच्चों के साथ सरकार कुठाराघात कर रही है।

