-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: स्व. वीरभद्र ने केंद्र से उठाई थी हाटी समुदाय की मांग, आज हुई फलीभूत
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा घोषित (ST Status Declared) करने पर सिरमौर के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सिरमौर (Sirmaur) जिला के लोग अपनी इस मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत थे और उनका यह संघर्ष सफल हुआ है। इसके लिए सिरमौर के लोग बधाई के पात्र हैं। प्रतिभा सिंह ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने की घोषणा को पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह (Former CM Late Virbhadra Singh) की मांग बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान प्रदेश में हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा देने की मांग केंद्र से की थी, और उन्हें खुशी है कि आज स्व वीरभद्र सिंह की हाटी को जनजाति दर्जे की मांग फलीभूत हुई है।
यह भी पढ़ें:जयराम ठाकुर के राज में कानून-व्यवस्था का निकला जनाजा: प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह ने सरकार से इस फैंसले को तुरंत लागू करने को कहा है। हालांकि उन्होंने इस फैंसले को प्रदेश विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Election) के दृष्टिगत लिया गया निर्णय करार देते हुए कहा है कि अब देखना यह होगा कि सरकार इस फैसले को कब लागू करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में केंद्र सरकार ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को राजनैतिक लाभ देने के लिये संभवता अब यह निर्णय लिया है। उन्होंने शंका जताई है कि कही यह निर्णय चुनावी जुमला ही साबित होकर ना रह जायेए क्योंकि इन चुनावों में प्रदेश में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
ऊना गोलीकांड की हो न्यायिक जांच नरेश चौहान
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान (Congress Vice President Naresh Chauhan) ने कहा की प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चरमरा गई हैं। ऊना में कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। प्रदेश में माफिया बेखौफ घूम रहा है। देवभूमि में इस प्रकार के कांड शर्मसार करने वाले हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में माफिया दनदना रहा है। शराब व खनन माफिया की वजह से अपराध बढ़ रहें हैं। यह सब सरकार की कमजोरी को दर्शाता है। सरकार ने इन सभी को रोकने के लिए क्या किया इसके लिए स्वेत पत्र लाए। यह सब सरकार के सरक्षण से ही संभव हो सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि ऊना में हुए गोलिकांड की न्यायिक जांच की जानी चाहिएए ताकि सच सामने आ सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



