-
Advertisement
वेड इन इंडिया के नारे से बाजार में खुल गया नया बिजनेस, लाखों-करोड़ों का कारोबार
पंकज/ दिल्ली। शादियों का सीजन चल रहा है,उस पर वेड इन इंडिया की बात कहकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक नया बिजनेस खोल दिया है। इससे लाखों-करोड़ों का कारोबार (Business Worth Lakhs-Crores) होने की उम्मीद जग गई है। पीएम मोदी ने ये बात उस वक्त कही है जब भारतीय जोड़ों के बीच विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ रहा था, ऐसे में मेक इन इंडिया के तर्ज पर पीएम मोदी ने वेड इन इंडिया को बढ़ावा देने की बात कही। इसके दो फायदे भी पीएम मोदी ने गिनवाए जिससे भारत का पैसा बाहर ना जाए और लोकल बिजनेस को भी बढ़ावा मिले।
लोकल व्यापारियों का जमकर फायदा होगा
वेड इन इंडिया (Wed in India) नारे का समर्थन करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders) ने कहा कि विदेशों में होने वाली शादियों से देश को दोहरा नुकसान होता है। एक तो भारतीय पैसा विदेशों में खर्च होता है और लोकल बिजनेस को भी नुकसान पहुंचता है। बीती 26 नवंबर को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पहली बार वेड इन इंडिया का नारा देते हुए विदेशों के बजाए देश में शादी करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकए हर साल 5,000 से अधिक भारतीय जोड़े विदेशों में शादी करते हैंए इनमें करीब 75,000 करोड़ से लेकर 1 लाख करोड़ रूपए तक खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में अगर यह डेस्टिनेशन वेडिंग भारत की ही प्रसिद्ध जगहों पर हों तो इससे पैसा देश में ही रहेगा। इसके साथ ही लोकल व्यापारियों का भी जमकर फायदा होगा।

ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से शादी की तैयारी करती हैं कंपनियां
देश में डेस्टिनेशन वेडिंग सेंटर (Destination Wedding Centers) की बात की जाए तो 100 से अधिक ऐसी टूरिस्ट और धार्मिक स्थान हैं। कैट ने देश के संपन्न और अमीर वर्ग को भारत में ही शादियां करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश में होने वाली शादियों से लोग अपनी परंपरा से जुड़ें रहेंगे। साथ ही वह इकोनॉमी को भी बूस्ट देने में मदद करेंगे। देशभर में पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसी कंपनियां विकसित हुई हैं, जो डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding) का पूरा कारोबार चला रही हैं। यह कंपनियां ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से शादी की पूरी तैयारी करती हैं। इससे ना सिर्फ लोगों का डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना पूरा होता है बल्कि लोकल कारोबार को भी बूस्ट मिलता है। इसके साथ ही स्थायी और अस्थायी रूप से रोजगार को भी बढ़ावा मिलने में मदद मिलती है।

