- Advertisement -
सोलन। हिमाचल के सोलन जिला में प्रदेश की पहली पुष्प मंडी (Flower Market) का शुक्रवार को कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर (Agriculture Minister Virender Kanwar) ने लोकार्पण किया। इस मंडी के खुलने से प्रदेश के पुष्प उत्पादकों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही पुष्प उत्पादकों को बाहरी राज्यों में अपने पुष्प बेंचने नहीं जाना पड़ेगा। कृषि मंत्री सोलन जिला के मुख्यद्वार परवाणु में पुष्प मंडी के लोकार्पण अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पहले चरण में इस मंडी में करीब अढाई करोड़ रुपए की लागत से दस दुकाने तैयार की गई हैं। वहीं दूसरे चरण में भी मंडी का निर्माण चल रहा है। 22 करोड़ की लागत से इस पुष्प मंडी का निर्माण पूरा होगा। जिसमें 100 से अधिक दुकान होंगी, वहीं फूलों के लिए सभी वातानकुल सुविधाओं से यह मंडी लैस होगी। इस दौरान एक पुष्प प्रदर्शनी (Flower Show) को भी मंत्री ने सराहा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल भी उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री वीरेंन्द्र कंवर ने बताया कि इस पुष्प मंडी के निर्माण से प्रदेश के पुष्प उत्पादकों को अपने फूल दिल्ली नहीं भेजनें पड़ेंगे। यहां ही उनके पुष्प बेहतर दामों में बिक सकेंगे व पुष्प उत्पादकों (Flower Growers) का बाहरी राज्यों को भेजने का खर्चा भी बचेगा। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ की लागत से इस मंडी का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 100 से अधिक दुकानें होगी। इन दुकानों (Shops) के खुलने से जिला के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में पुष्प उत्पादन में भी वृद्धि होगी। लोग ज्यादा क्षेत्र में पुष्प की खेती करेंगे और अधिक मुनाफा कमाएंगे। उन्होंने कहा की कृषकों की आय को दोगुना करने में यह पुष्प मंडी कारगर साबित होंगी।
- Advertisement -