-
Advertisement
शादी के दिन दुल्हन को भरना पड़ गया फाइन, जानिए ऐसी क्या की गलती
Last Updated on April 22, 2021 by
चंडीगढ़। कोरोना की वजह से इस समय देशभर में ना जाने कितने लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। कोरोना की वजह से लोग जान तो गंवा ही रहे हैं साथ ही लॉकडाउन (Lockdown) के कारण भी कई लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे समय में लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क लगा कर रखें लेकिन फिर भी कुछ लोग अभी भी नासमझी कर रहे हैं जिसका फल भी उनको भुगतना पड़ रहा है। इन दिनों शादियों का सीजन (Wedding season) है और लोग कम लोगों के साथ कार्यक्रम निपटा रहे हैं। शादी के दिन आपने दुल्हन को गिफ्ट मिलते तो देखे होंगे लेकिन एक दुल्हन को इस खास दिन पर फाइन भरना पड़ा।
ये भी पढ़ेः भारत ने कोरोना में तोड़ा दुनिया का रिकॉर्ड, 3.15 लाख नए केस, Rahul ने सरकार की नीतियों को कोसा
हुआ यूं कि कोरोना संकट के बीच एक शादी गुरुद्वारे में होनी थी, जिसके लिए दुल्हन सहित घर के सभी सदस्य तैयार हुए और निकले। बाकियों ने तो मास्क लगाया था, लेकिन दुल्हन ने मास्क नहीं पहना था, जिसके कारण उसे जुर्माना (Fine) चुकाना पड़ा। दुल्हन अपने परिवार के साथ शादी के लिए सेक्टर-8 के गुरुद्वारे में जा रही थी। रास्ते में जब पुलिस ने उनकी कार रोकी तो देखा कि कार में दुल्हन के भाई और दो बच्चे भी बैठे थे। सभी ने मास्क लगा रखे थे सिर्फ दुल्हन ने मास्क नहीं लगाया था।
ये भी पढ़ेः हरियाणा के अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की चोरी, रातोंरात 1,710 डोज ले उड़े अज्ञात, नकदी को नहीं लगाया हाथ
दुल्हन के भाई ने पुलिस को समझाने की कोशिश की कि उसने अपने मेकअप की वजह से मास्क (Mask) नहीं पहना था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने दुल्हन पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया और यह फाइन भरने के बाद ही उनको जाने दिया। अब आप समझ ही सकते हैं कि अगर दुल्हन के साथ ऐसा हो सकता है तो आपका मास्क लगाना तो बेहद जरूरी वरना जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए।