-
Advertisement
सीएम जयराम के घर पहुंचे नाराज पुलिस कर्मचारी, जाने क्या मिला आश्वासन
शिमला। हिमाचल में बीते रोज हुई जेसीसी की बैठक (JCC Meeting) के बाद मायूस पुलिस कर्मियों (police personnel) ने विरोध स्वरूप मैस का खाना छोड़ दिया। जिससे प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों के इस विरोध के चलते ही रविवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने नाराज पुलिस कर्मचारियों को बैठक के लिए बुला लिया। यह उच्च स्तरीय बैठक शिमला में ओक ओवर में हुई। सीएम ने वित सचिव और अन्य अधिकारियों को के साथ बैठक की। इस दौरान डीजीपी संजय कुंडू और कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद सीएम जयराम पुलिस जवानों से मिले और नाराज पुलिस कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जेसीसी बैठक में उनकी मांगों पर चर्चा हुई है। सीएम जयराम ठाकुर ने नाराज पुलिस कर्मचारियों को बताया कि जेसीसी बैठक में अधिकारी उनका पक्ष सही से नहीं रख पाए, जिसके चलते ही कोई फैसला नहीं हुआ है। हांलाकि सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर चर्चा चल रही है और जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जेसीसी बैठक से निराश पुलिस कर्मी, कहा: नहीं खाएंगे सरकारी मैस का खाना
बता दें कि 29 अक्तूबर को हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal Highcourt) का फैसला आया था। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार की दलीलों और नियमों एवं कानून के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया है कि भर्ती के समय आवेदकों को स्पष्ट बताया था कि वे किस पे स्केल के पात्र होंगे और कितने समय बाद उन्हें संशोधित वेतनमान मिलेगा। कुछ पुलिस कर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पहली सितंबर 2015 में भर्ती कांस्टेबल ने कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें संशोधित वेतनमान का लाभ 2 वर्ष की नियमित सेवा के बाद दिया जाए। सरकार ने कोर्ट को बताया कि संशोधित वेतनमान पहली जनवरीए 2015 से पूर्व भर्ती कांस्टेबल को ही देय है और सरकार की यह व्यवस्था कानूनों को देखते हुए बनाई गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


