-
Advertisement
Big Breaking : सुक्खू कैबिनेट की शपथ हो सकती है शनिवार को, कल लौटेंगे वापस शिमला
Last Updated on December 22, 2022 by saroj patrwal
हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhwinder Singh Sukhu) दिल्ली से कल वापस शिमला लौट सकते हैं। सीएम के शिमला पहुंचने के बाद शनिवार 24 दिसंबर को राजभवन में कैबिनेट मंत्रियों (Cabinet Ministers) को शपथ दिलाई जा सकती है। आज सीएम सुक्खू का कोविड सैंपल लिया है। देर रात तक इसी रिपोर्ट आने की संभावना है। अगर रिपोर्ट निगेचिव आती है तो कल यानी शुक्रवार को सीएम शिमला वापस पहुंचेंगे।
मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि सीएम सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने के बाद कैबिनेट विस्तार में देरी दो रही थी, इसके अलावा राज्यपाल आर्लेकर भी 25 दिसंबर के बाद प्रदेश से बाहर दौरे पर रहेंगे
सीएम सुक्खू सहित कांग्रेस के सभी विधायक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान गए थे। इसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की दिल्ली में उनकी पीएम मोदी के साथ मुलाकात थी। पीएम से मुलाकात के एक दिन पहले जब उनका टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तब से वे दिल्ली में हिमाचल सदन में क्वारंटाइन है।