-
Advertisement
Breaking: शीतकालीन सत्र के बीच सीएम सुक्खू ने पकड़ी दिल्ली की राह, जाने क्या हैं कारण
Last Updated on January 6, 2023 by saroj patrwal
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhansabha) के शीतकालीन सत्र (Winter Session) के बीच ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली की राह पकड़ ली है। सीएम सुक्खू गुरुवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम सुक्खू दिल्ली में राजीव शुक्ला से मुलाकात करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) के साथ सीएम सुक्खू कैबिनेट के गठन को लेकर चर्चा करेंगे। शुक्रवार सुबह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला लौटेंगे। वह राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा के सदन में मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: भटियात से विधायक कुलदीप पठानिया बने हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक या दो दिन में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की घोषणा हो सकती है। यही नहीं उनके शपथ ग्रहण समारोह भी इन्ही एक दो दिन में हो सकता है। इसका एक कारण राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) का 7 जनवरी के बाद हिमाचल से बाहर जाने का कारण है। वह करीब एक सप्ताह के लिए अपने निजी दौरे पर एक सप्ताह के लिए हिमाचल से बाहर रहेंगे। ऐसे में सात जनवरी को पहले मंत्रियों के नाम फाइनल कर उन्हें शपथ (Oath) दिलाने का कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि राज्यपाल अब सात जनवरी के बजाय आठ जनवरी को अपने निजी दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि 7 जनवरी को राजभवन शिमला में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी सीएम सुक्खू 2 जनवरी को दिल्ली गए थे। उस दौरान भी उन्होंने मंत्रिमंडल गठन को लेकर पार्टी हाईकमान से चर्चा की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group