-
Advertisement
…तो सुक्खू अब हर माह कैबिनेट के साथ पैदल चलकर जनता के बीच पहुंचेंगे
Last Updated on December 21, 2022 by Neha Raina
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra)लेकर आज हरियाणा में प्रवेश कर गए हैं। यानी आज से यात्रा का हरियाणा( Haryana) में तीन दिन का पहला फेज शुरू हो चुका है। इसी दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार है,अब वहां के सीएम,मंत्री सड़कों पर चलेंगे व जनता के बीच जाएंगे। इसी दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने कहा कि वह अब पूरी कैबिनेट के साथ महीने में एक बार 15 किलोमीटर पैदल चलकर जनता के बीच जाएंगे। ऐसे में लगता है कि हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार की अगुवाई कर रहे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)भी अब हर माह कैबिनेट के साथ पैदल चलकर जनता के बीच पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें- पहली अप्रैल, 2022 के बाद नए खुले या अपग्रेड किए संस्थान किए बंद
इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया(Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol)का पालन करने की अपील की है। साथ ही ये भी लिखा है कि अगर संभव हो तो यात्रा को देशहित में स्थगित करने का निर्णय लिया जाए। चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना वायरस एक सार्वजनिक आपात स्थिति है,इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है। ये भी लिखा है कि यात्रा के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग कराया जाए। इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना वैक्सीनेटेड लोग ही यात्रा में हिस्सा लें। यात्रा में जुडने से पहले व बाद में भाग लेने वालों को आइसोलेट किया जाए।