-
Advertisement
विक्रमादित्य बोले- काम किया होता तो सीएम को वोट मांगने गलियों में नहीं जाना पड़ता
मंडी। अगर काम किया होता तो आज वोट मांगने सीएम को गलियों में नहीं जाना पड़ता। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ( Congress MLA Vikramaditya Singh) ने आज मंडी में मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार और सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष में सरकार कोई भी विकास कार्य करवाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। मंडी ( Mandi) के लोगों को जो सब्जबाग दिखाए गए थे उनकी हकीकत अब सभी को पता चल चुकी है और लोग अब जान चुके हैं कि सरकार के वायदे झूठे थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार डर का माहौल पैदा करके चुनाव लड़ना चाह रही है। अधिकारियों और ठेकेदारों पर दबाव डाला जा रहा है और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अनिल की टिप्पणी पर BJP का जवाब, दम है तो इस्तीफा दे लड़कर देख लें चुनाव
विक्रमादित्य सिंह ने सदर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ( BJP MLA Anil Sharma)द्वारा अपनी ही सरकार पर लगाए गए आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि विधायक ने ही अपनी पार्टी के नेताओं की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि जो आरोप विधायक ने लगाए हैं वो बिल्कुल सही हैं। प्रदेश में सिर्फ सराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में ही विकास हो रहा है जबकि बाकी क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स पर 80 प्रतिशत वो लोग लगे तो सराज और धर्मपुर क्षेत्रों के रहने वाले थे। इन्होंने सरकार से पूछा है कि बाकी बेरोजगारों ने ऐसा क्या गुनाह किया है जो उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, कांग्रेस नेता तरूण पाठक, विकास कपूर और अनिल शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

