-
Advertisement
Breaking: दिल्ली में कांग्रेस की CEC की बैठक देर रात फिर हुई शुरू, सभी नाम फाइनल होने की उम्मीद
शिमला। दिल्ली में चल कांग्रेस की सेंटर इलेक्शन कमेटी की बैठक 9 बजे खत्म होने के बाद देर रात को एक बार फिर शुरू हो गई है। एक बार फिर से शुरू हुई इस बैठक से अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस आज रात ही सभी टिकटों पर नाम फाइनल कर सकता है। इससे पहले दिल्ली में चल ही कांग्रेस की सेंटर इलेक्शन कमेटी की बैठक 9 बजे खत्म हो गई थी। इस बैठक में हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के टिकट दावेदारों के नामों पर मंथन हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब अढ़ाई घंटे चली इस बैठक में कई नामों पर सहमति बनी है। जबकि हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशध्यक्ष कुलदीप राठौर को ठियोग से टिकट दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल कांग्रेस कल टिकटों की पहली सूची जारी कर सकती है।
यह भी पढ़ें:सोलन में प्रियंका गांधी ने किया चुनावी शंखनाद, बीजेपी सरकार पर जमकर बरसी कांग्रेस महासचिव
बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Election) का बिगुल बजते ही अब टिकटों के आवंटन पर मंथन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस की दिल्ली में सेंटर इलेक्शन कमेटी की बैठक (Central Election Committee Meeting) हुई। यह बैठक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में देर शाम साढ़े छह बजे शुरू हुई यह बैठक रात 9 बजे तक चली। बैठक में टिकट दावेदारों के नामों पर मंथन हुआ। बैठक में धर्मशाला से सुधीर शर्मा का नाम फाइनल हो गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस कल यानी रविवार को पहली सूची जारी कर सकती है।
देर रात फिर शुरू हुई कांग्रेस की सीईसी की बैठक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक बार फिर से कांग्रेस की सेंटर इलेक्शन कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक पहले करीब 9 बजे खत्म हो गई थी। उसके बाद दोबारा से यह बैठक शुरू हुई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व आज रात की सभी टिकटों पर नाम फाइनल कर सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 68 विधानसभा सीटों में 28 पर अपने उम्मीदवार पहले ही फाइनल कर दिए हैं। इनके नाम की बस औपचारिक घोषणा बाकी है। इन टिकटों पर वह नाम हैं जो पार्टी के मौजूदा विधायक हैं। इसके अलावा अलावा पूर्व मंत्री, एक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दो सेक्रेटरी भी शामिल है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

