-
Advertisement
हिमाचल: नम आंखों से दी गई सुनील को अंतिम विदाई, अरुणाचल प्रदेश में हुए थे शहीद
बिलासपुर। अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए बिलासपुर नहर हरनोड़ा के जवान सुनील कुमार का पार्थिक शरीर पहुंचाया गया। सुनील कुमार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के पास आइटीबीपी कैंप में हिंदुस्तान की सरहद की रक्षा करते हुए जवान ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
ये भी पढ़ें-राजीव शुक्ला का ऐलान: कांग्रेस सरकार बनते ही 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
बता दें कि शहीद जवान सुनील कुमार (40) की अरुणाचल प्रदेश की अप्पर दिबांग वैली में ड्यूटी पर तैनात थे। आज शहीद का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां पर सतलुज नदी स्थित घाट पर राजकीय सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुनील कुमार (Sunil Kumar) की शहादत के बाद क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

परिजनों ने बताया कि सुनील कुछ दिन पहले अपने बीमार पिता का हालचाल जानने के लिए घर आया था और फिर दोबारा आने वाले थे। उन्होंने बताया कि उनकी छुट्टी मंजूर हो गई थी। अब वे घर आने के इंतजार में थे, लेकिन दो दिन पहले ही खुशियां मातम में बदल गई। उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पत्नी बंदना कुमारी और माता बिमला देवी गहरे सदमे में है। सुनील कुमार अपने घर के छोटे बेटे थे। सुनील कुमार की तीन बेटियां और एक बेटा है। शहीद के पिता ने कहा कि मेरा बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


