-
Advertisement

दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग में बना रिकॉर्ड, जानिए क्या
मनाली। हिमाचल की अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) में आज रिकॉर्ड बना है। आज एक दिन में सबसे अधिक वाहनों ने टनल को पार किया है। आज 6,400 वाहनों ने टनल का्रस की, जोकि एक दिन में सबसे अधिक और अब तक का उच्चतम आंकड़ा है। इससे पहले 28 मार्च 2021 को 5,674 वाहनों ने अटल टनल रोहतांग को पार किया था। वाहन नोर्थ पोर्टल से लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिले में प्रवेश किए। यह जानकारी एसपी मानव वर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से बाहर होंगे गगरेट और चिंतपूर्णी के कई गांव
बता दें कि मैदानी क्षेत्रों में अधिम गर्मी पड़ने और हिमाचल में कोरोना (Corona) की बंदिशों में छूट के बाद पर्यटकों का आना जारी है। पर्यटक हिमाचल के टूरिस्ट प्लेस का रुख कर रहे हैं। हर दिन काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। इससे होटल कारोबारियों सहित पर्यटन व्यवसाय (Tourism Business) से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, पर्यटक अटल टनल रोहतांग का दीदार करने भी पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बाहरी राज्यों के लिए एचआरटीसी चलाएगा वोल्वो बसें , एडवांस बुकिंग शुरू
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 3 अक्टूबर 2020 को सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन किया था। यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। टनल की लंबाई 9.02 किलोमीटर है। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो गई है। साथ ही यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो गया है। यह टनल मनाली को वर्ष भर लाहुल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group