-
Advertisement
HRTC भत्ता गबन मामला: E-mail टेंपरिंग कर फर्जीवाड़े को दिया अंजाम; 4-5 सालों से चल रहा था खेल
चंबा। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचआरटीसी) के चंबा डिपो (Chamba Depot) में सैकड़ों कर्मचारियों के रात्रि भत्ते और ओवरटाइम के लाखों रुपए में हुए घोटाले का आरोप लगाकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने के बाद मामले की जांच करने शिमला, हमीरपुर और धर्मशाला से आईं टीमें तीन दिन से रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। आरोप है कि चंबा एचआरटीसी (HRTC) आरएम कार्यालय में पिछले चार-पांच सालों से इस कारनामे को अंजाम देकर विभिन्न कर्मचारियों के लाखों रुपए हड़प लिए गए हैं। यह घोटाला एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर के रात्रि भत्ते और ओवरटाइम (Night allowances and overtime) को लेकर किया गया है।
यह भी पढ़ें: ये हैं असल में कोरोना योद्धा, Police वालों को मुफ्त Hotel,किराएदारों का किराया माफ
इस तरह इंटरनल ऑडिट में भी यह मामला नहीं पकड़ में आया
आरएम कार्यालय में जो रिकॉर्ड उपलब्ध है उसमें तो हार्ड कॉपी में जानकारियां सही हैं। लेकिन पेमेंट के लिए एचआरटीसी आरएम कार्यालय से संबंधित बैंक को भेजी ई-मेल में टेंपरिंग (E-mail Tempering) कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है। संबंधित कर्मचारी ऑफिस रिकॉर्ड में तो सही हार्ड कॉपी लगाता रहा लेकिन बैंक को जो ई-मेल भेजता उसमें अपना नाम और अकाउंट नंबर जोड़ने के साथ कुछ अन्य की भी एंट्री कर देता और ऑफिसियल ई-मेल को डिलीट कर देता। बैंक इसी आधार पर ड्राइवर्स और कंडक्टर्स के खाते में रकम ट्रांसफर कर देता। इंटरनल ऑडिट में भी यह मामला नहीं पकड़ में आया। शुक्रवार को शुरू हुई जांच रविवार देर शाम तक चलती रही।
यह भी पढ़ें: BJP महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों में क्या बोले CM जयराम: जानें
जांच के दौरान सील किए जा सकते है रिकॉर्ड्स
परिवहन कर्मचारी संघ ने एक कर्मचारी पर रात्रि भत्ता और ओवरटाइम का पैसा डकारने का आरोप लगाकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान रिकॉर्ड्स को सील भी किया जा सकता है। जांच टीमें रिकॉर्ड अपने साथ भी ले जा सकती हैं। चंबा में जांच को पहुंचे डीएम धर्मशाला राज कुमार जरियाल ने बताया कि पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है। शिमला एचआरटीसी मुख्यालय ने जांच की ज़िम्मेदारी डीएम हमीरपुर अवतार के नेतृत्व में एकाउंट्स ब्रांच के अधिकारी शामिल हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


