-
Advertisement
अगर नहाते हुए आ रहा है पेशाब तो रोकिए मत डैमेज हो सकता है अहम अंग
कई लोगों के साथ ये प्रॉब्लम रहती है कि वो नहाते हुए कई बार यूरिन (Urine) करने का मन होता है। फिर चाहे कहीं भी नहीं रहें हों। स्विमिंग पूल (Swimming pool)में नहा रहे हो, बाथटब (Bathtub) में या फिर किसी नहर या नदी में। नहाते हुए पेशाब को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन ये बहुत बड़ी गलती हो सकती है। क्योंकि ऐसा करने से हमारे शरीर का अहम अंग डैमेज हो सकता है। लेकिन कुछ मामलों में नहाते हुए पेशाब करने में भी रिस्क है।
असल में नहाते हुए काफी देर तक पानी के संपर्क में रहने से बॉडी टेंपरेचर (Body Temperature) गिर जाता है। इस वजह से शरीर के अंदर की गर्माहट कम होने लगती है और शरीर इस कम होती गर्माहट को बैलेंस करने के लिए पेशाब के रास्ते कुछ तरल पदार्थ बाहर निकाल देता है।
यह भी पढ़े:अगर आप भी सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो हो जाएं सावधान नहीं तो हो जाएंगे कंगाल
हर इंसान के पेशाब में कुछ बैक्टीरिया हो सकते हैं। यूरिन प्रेशर कंट्रोल (Urine pressure control) करने पर ब्लैडर में इन बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा होता है। इन हालात में यूरिन इंफेक्शन यानी यूटीआई (UTI) हो सकता है। यह इंफेक्शन ब्लैडर को अंदर से बुरी तरह डैमेज (Damage) भी कर सकता है।
ये स्वाभाविक है कि ठंडे तापमान (Cold Temperature) या पानी में लंबे समय तक रहने पर शरीर पेशाब को निकालता है। इस वजह से नहाते पेशाब रोके रखना शारीरिक प्रक्रिया के खिलाफ जाना है। ऐसे हालात में कई बारह से हाइपोथर्मिया (hypothermia) का खतरा भी बढ़ सकता है।
नहाते हुए पेशाब करना कुछ केस में नुकसानदायक हो सकता है। नहाते हुए पेशाब कर देने से खासकर महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary tract infection) का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसकी वजह से पेशाब में भयंकर जलन हो सकती है।

