-
Advertisement
हिमाचलः बिलासपुर AIIMS का गेट बंद कर बीच सड़क पर बैठ गए लोग, आखिर क्या है माजरा
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स (AIIMS) गेट पर स्थानीय लोगों और पवन सिक्योरिटी गार्ड के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गेट को बंद कर दिया और किसी भी गाड़ी को गेट के अंदर नहीं जाने दिया। उन्होंने अधिकारियों पर बैक डोर से भर्ती करने के आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट की बच्चों को पीटने वाले बीएड प्रशिक्षु के खिलाफ कार्रवाई, यहां जाने
स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें स्थायी रोजगार दिया जाएगा, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। यहां बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। अब इसी बात को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर एम्स के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, डीसी बिलासपुर पंकज राय ने मौके पर पहुंच कर 3 बजे तक बातचीत करके समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


