-
Advertisement
हिमाचल: ईमानदार चोर ने चोरी के तीन माह बाद लौटाई कार, मजेदार है किस्सा पढ़ें
ऊना। क्या आपने सुना है कि चोर आपके चोरी किए सामान को वापस लौटा जाए। नहीं ना, लेकिन हिमाचल (Himachal) में एक ऐसी ही घटना हुई है। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक चोरी हुई कार तीन माह बाद मालिक की दुकान के सामने खड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से चोरी फार्चुनर कार हरियाणा में मिली, पुलिस ने 21 दिन में 30 कैमरों की मदद से ढूंढी
मिली जानकारी के अनुसरा थाना चिंतपूर्णी (Chintpurni) के तहत ज्वाली रोड़ से करीब तीन माह पहले एक कार चोरी हुई थी। जो कि आज यानी शुक्रवार सुबह कार मालिक की दुकान के बाहर बरामद हुई। कमल कुमार निवासी चिंतपूर्णी की यह मारुति कार 14 नवंबर को चिंतपूर्णी-ज्वालाजी रोड़ से चोरी हुई थी। कार (Car) मालिक ने कार चोरी की शिकायत चिंतपूर्णी पुलिस को दी थी।

एएसआई सुशील कुमार की टीम ने फिरोजपुर, चंडीगढ़, नंगल, अमृतसर व कांगड़ा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कार की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार सुबह कार के मालिक का बेटा अपनी दुकान खोलने लगा, तो दुकान के सामने अपनी कार को देख कर हैरान हो गया। तभी उसने अपने पिता को फोन करके बताया कि हमारी कार होशियारपुर रोड पर है। पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद एएसआई सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही है, ताकि शातिर का पता लगाया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


