-
Advertisement
ताबूत से दोस्त की निकाली लाश, बाइक पर बैठाकर घुमाया पूरा शहर
अमेरिका (America) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अमेरिका में कुछ लड़कों ने अपने मृत दोस्त के शव को ताबूत (coffin) से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं लड़कों ने शव को बाइक पर बैठाकर शहर भर में घुमाया। लड़कों का कहना है कि वह अपने दोस्त की आखिरी विश पूरी कर रहे हैं और उन्होंने ऐसा करने के लिए मृतक के परिवार की अनुमति ली थी।
ये भी पढ़ें- Wedding Card की जगह बनवा दिया घोंसला, अब हो रहा है वायरल
जानकारी के अनुसार, अमेरिका के इक्वाडोर के मनाबी प्रांत के पोर्टोविएजो में कुछ दिन पहले एरिक सेडेनो (21) किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने सेडेनो की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद सेडेनो के परिजनों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ उसे ताबूत में दफनाया गया। जबकि कुछ दिन बाद उसके दोस्तों ने उसके शव को बाहर निकाला और बाइक पर बैठाकर पूरे शहर में घुमाया। इ स दौरान शहर में काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई।हालांकि कुछ लोग इस घटना को अपमानजनक बता रहे हैं, लेकिन मृतक के दोस्तों का कहना है कि उन्होंने ऐसा सेडेनो की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए किया। वहीं, कुछ लोगों ने इस अजीबोगरीब घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सेडेनो के दोस्तों के एक समूह ने उसको लकड़ी के ताबूत से बाहर निकाला और फिर शव को बाइक पर बैठाकर शहर भ्रमण को निकल गए। शव को संभालने के लिए एक युवक पीछे बैठ गया।

