-
Advertisement
पहले कपड़े प्रेस करो और फिर आराम, शख्स ने बनाई गजब की कुर्सी
दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिनके पास कुछ ना कुछ हुनर होता है। इस हुनर के द्वारा वो ऐसा कुछ कर दिखाते हैं, जिससे देखने वाले सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि ये कैसे हुआ। कई लोगों का टैलेंट लोगों के सामने आ नहीं पाता और लेकिन कुछ लोग अपने टैलेंट से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने हैं। एक हुनरमंद शख्स का वीडियो को ट्विटर पर @TansuYegen नामक अकाउंट से इन दिनों खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक शख्स ने ऐसी कुर्सी बनाई है जिसे देखकर आप भी आप भी ‘वाह-वाह’कर उठेंगे।
यह भी पढ़ें- आपके बच्चे को कब्ज और एनीमिया है तो डरिए नहीं, पिलाइए इस फल का रस
Innovation🤩 pic.twitter.com/5HKHqE0BMP
— Tansu Yegen (@TansuYegen) October 22, 2022
इस शख्स ने एक कुर्सी बनाई है, जिसे आप कपड़े प्रेस करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और जब थक जाएं तो उसपर बैठ भी सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लकड़ी की कुर्सी है, जिसे खोलकर शख्स कपड़े प्रेस करने वाली जगह बना देता है और फिर प्रेस को आराम से कुर्सी में बने बॉक्स में रख देता है। इसके बाद कुर्सी पर खुद आराम करने बैठ जाता है। सच में यह काफी इनोवेटिव आइडिया है। इस वीडियो को देखने वाले उसे काफी पसंद कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में हाथों से बहुत सारी ऐसे चीजें बनाई जाती है , जिसे देख लोगों को यकीन नहीं होता। लोग ऐसी चीजों को काफी पसंद भी करते हैं।

