-
Advertisement
हरिपुरधार में गहरी खाई में गिरी मैक्स गाड़ी, एक महिला की मौत, 9 घायल
नाहन। सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह (Accident in Sangrah) के हरिपुरधार (Haripurdhar) इलाके में एक मैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज नाहन (Medical College Nahan) रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन हरिपुरधार से सवारियां लेकर गेहल डिमाइना जा रहा था। इसी बीच खलिया के समीप चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। जहां मैक्स वाहन 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सीएचसी हरिपुरधार पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: चंबा जा रहे परिवार की कार पर पहाड़ी से गिरा मलबा, सिरमौर में पिकअप पलटी
हादसे में गेहल गांव की जयंती देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गवाहू निवासी गोपाल ठाकुर (45), राधा देवी पत्नी दीप राम निवासी गेहल (40), अनीता देवी पत्नी वेद प्रकाश निवासी डाहर (30), चालक हरदेव निवासी बड़वा (38), राजेंद्र सिंह पुत्र बलिराम निवासी गहल (42), नीलम पुत्री गुमान सिंह निवासी डिमाइना (22), बबीता देवी निवासी सांगना, विद्या देवी (40) पत्नी रणदीप निवासी कैथू भवाई व रणदीप पुत्र रतन सिंह (41) घायल हुए हैं। उधर, प्रशासन ने मृतक के आश्रितों को 20 हजार व घायलों को 10-10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की है। संगड़ाह पुलिस (Sangrah Police) हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


