भारत जोड़ो यात्राः सुक्खू बोले- बीजेपी के पास अब कहने को कुछ नहीं

देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस मजबूती से खड़ी है

भारत जोड़ो यात्राः सुक्खू बोले- बीजेपी के पास अब कहने को कुछ नहीं

- Advertisement -

जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक जब राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया गया तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सीएम सुक्खू वहां मौजूद रहे। यात्रा में भाग लेने के लिए सीएम कल शाम जम्मू-कश्मीर पहुंच गए थे। सीएम ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराकर ये संदेश दिया है कि देश को तोड़ने वाली ताकतों के खिलाफ कांग्रेस सबसे आगे खड़ी होगी। देश में जो नफरत का माहौल बना हुआ है, इस यात्रा के द्वारा प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता ने दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी ही है जो देशभक्ति के प्रति अपनी विचारधारा को आगे लेकर चलती है। बीजेपी का एक भी ऐसा नेता नहीं है जिसने देश के लिए बलिदान दिया हो।


 

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

सीएम ने कहा कि यह यात्रा देश को जोड़ने और नफरत को मिटाने के उद्देश्य से शुरू की है। कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ती है और भारत जोड़ो यात्रा उसी कड़ी का हिस्सा है। सीएम सुक्खू जम्मू कश्मीर के राज्यपाल (लेफ्टिनेंट गवर्नर) से भी मुलाकात करेंगे। राज्यपाल से मिलकर वह हिमाचल प्रदेश के हिस्से की विवादित जमीन का मामला उठाएंगे।जम्मू कश्मीर की सीमा के साथ हिमाचल प्रदेश के हिस्से की करीब 17 हजार बीघा जमीन लगती है, जिसका सीएम जल्द स्थायी समाधान खोजना चाह रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | srinagar | Sukhwinder Singh Sukhu | Himachal News | latest news | 'Bharat Jodo Yatra' | Participated
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है