- Advertisement -
आज के दौर में टेक्नोलॉजी (Technology) बहुत आगे जा रही है। आज उन चीजों का भी आविष्कार हो चुका है जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती। पिछले कुछ सालों से साइंटिस्टों ने रोबोट्स (Robots) तैयार कर दिए हैं जो आदमी की पूरी हेल्प करते हैं। वे उसकी सेवा करते हैं। ये रोबोट्स हमें एंटरटेनमेंट भी करते हैं। पिछले साल लंदन में सबसे एडवांस रोबोट बनाया गया है। इस रोबोट को साइंटिस्टों ने एमिका (Emica) का नाम दिया है। एमिका को दुनिया में सबसे बड़ी क्रांति माना जा रहा है। यह रोबोट इंसानों के हाव-भाव समझता है। इससे पहले सोफिया नाम का एक रोबोट भी इजाद किया गया था। इसे भी काफी एडवांस माना जा रहा था। यह इंसानों जैसी हसती है। इतना ही नहीं बात भी कर सकती है।
सोफिया किसी भी इंसान के चेहरे के इमोशन को पढ़ने में अति सक्षम है। साथ ही वह कई भाषाएं भी जानती है। वर्ष 2023 में ह्यूमन रोबोट्स (Human Robots) का बाजार बढ़ने की उम्मीद है। एमिका के जैसे ही दुनिया में कई और रोबोट्स हैं जो काफी ज्यादा एडवांस हैं। Beomni 1.0 नाम का रोबोट्स जो मेडिकल फील्ड में इस्तेमाल किया जाता है।
Robots
कई बार लोग इसका इस्तेमाल एग्रीकल्चर के लिए भी करते हैं आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एमिला नाम की एक रोबोट को डिजिटल एम्प्लाई का अवार्ड भी मिल चुका है। एमिला एक ह्यूमन रोबोट है। वैज्ञानिकों का कहना है कि साल 2023 में ह्यूमन रोबोट्स का कारोबार बढ़ने वाला है। दुनिया की सबसे सुंदर महिला रोबोट की बात करें तो Geminoid F इसमें शामिल किया जाता है। रिमोट से चलने वाली यह रोबोट मुस्कुरा भी सकती है।
- Advertisement -