-
Advertisement
रसोई की खुदाई करवा रहा था कपल, निकले 264 सोने के सिक्के, सात करोड़ में बिके
आदमी की किस्मत कब पलट जाए इसका कोई पता नहीं होता। कब वह कंगाल से मालामाल हो जाए पता नहीं चलता है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन के यॉर्कशायर (Yorkshire of Britain) में सामने आया है। यहां रहने वाले कपल ने किचन के फर्श की मरम्मत के लिए खुदाई करवाई (excavated for repair) । इस खुदाई में उन्हें 264 सोने के सिक्के मिले। बताया जा रहा है कि जोसेफ फर्नले और उनकी पत्नी सारा मैस्टर (Joseph Fernley and his wife Sarah Meester) 18 वीं शताब्दी में बने एक घर में रह रहे थे। उन्होंने घर मरम्मत करवाने के लिए सोचा। सबसे पहले उन्होंने किचन का फर्श बदलवाने के लिए खुदाई करवाई।
यह भी पढ़ें:महिला के खाते में गलती से आए 81 करोड़, फिर हुआ कुछ ऐसा, उड़ गए होश

खुदाई करते वक्त वहां नीचे दबे हुए 264 सोने के सिक्के मिल गए। ये सिक्के 300 वर्ष पुराने थे (coins were 300 years old) । इन सिक्कों की नीलामी छह करोड़ 92 लाख रुपए में लगी। ये सिक्के किंग जेम्स के प्रथम शासन काल के बताए जा रहे हैं। वहीं इस कपल का फैमिली बैकग्राउंड पहले से ही अच्छा है। उनका परिवार लौह, अयस्क, लकड़ी और कोयले का कारोबार करते हैं। इनकी फैमिली का एक मेंबर संसद सदस्य भी रह चुका है। हालांकि देखने में ये सिक्के एकदम साधारण थे। मगर जब उनकी परख की गई तो ये बहुत ही कीमती निकले।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

