-
Advertisement
कैटवॉक करती हुई जा रही गाय, मजेदार चाल देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
आपने बड़ी-बड़ी मॉडल्स को रैंप पर कैटवॉक करते हुए तो जरूर देखा होगा। मॉडल्स किस तरह दिलकश अंदाज में लहराकर वॉक करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी गाय (Cow) को कैटवॉक करते देखा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो (Funny video) काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय कैटवॉक करते हुए नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में पहुंचे “अनाज वाले बाबा”, सिर पर उगा ली जौ, क्या है वजह विस्तार से पढ़िए
https://twitter.com/emesspace/status/1363824425691406337
इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि गाय रोड पर चल रही है, लेकिन उसकी चाल काफी मजेदार है। गाय की चाल को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह किसी मॉडल की तरह स्टेज पर कैटवॉक (Catwalk) कर रही है।
यह भी पढ़ें: IT Company के कर्मचारी ने ऑनलाइन मंगवाया Laptop, खोला तो निकला चॉकलेट का डिब्बा
https://twitter.com/LKShyamsundarD2/status/1365506696991309824
गाय के पैर रखने की स्टाइल देखकर तो आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि शायद ही आपने पहले कभी किसी गाय को इस तरह से चलते हुए देखा होगा। इस वीडियो को ट्विटर पर @emesspace नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

