-
Advertisement
पालमपुर में कांग्रेस की विजयी रैली
Last Updated on April 9, 2021 by Sintu Kumar
पालमपुर। हिमाचल के नगर निगम पालमपुर (Nagar Nigam Palampur) में कांग्रेस (Congress) की जीत पर पालमपुर बाजार में विजय रैली निकाली गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri), पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेसी नेताओं ने पालमपुर नगर निगम में जीत को लेकर लोगों का आभार जताया।
बता दें कि पालमपुर नई नगर निगम बनी है। पालमपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। पालमपुर नगर निगम के 15 वार्डों में से 11 में जीत हासिल की है। दो पर बीजेपी और दो पर ही आजाद प्रत्याशी जीतकर आए हैं।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक आशीष बुटेल ने इस जीत का श्रेय पालमपुर नगर निगम की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर नगर निगम में विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।