-
Advertisement
नगर निगम सोलन पर कांग्रेस का कब्जा, पूनम ग्रोवर मेयर – राजीव कोड़ा डिप्टी मेयर
सोलन। नगर निगम सोलन पर कांग्रेस काबिज हुई है। नगर निगम की पहली मेयर कांग्रेस की पूनम ग्रोवर होंगी जबकि राजीव कोड़ा डिप्टी मेयर होंगे। आज मेयर व डिप्टी मेयर के पदों के लिए हुई वोटिंग में कांग्रेस की पूनम ग्रोवर को 9 बीजेपी के मनीष को 8 मत मिले। वहीं डिप्टी मेयर के पद के लिए कांग्रेस के राजीव कोड़ा को भी 9 व बीजेपी के शैलेन्द्र गुप्ता के 8 मत मिले। वार्ड नंबर आठ से पवन गुप्ता को हरा कर जीती पूनम ग्रोवर पहले भी नगर परिषद की अध्यक्ष रह चुकी है।
यह भी पढ़ें: Breaking : नगर निगम धर्मशाला में मेयर-डिप्टी के चयन से पहले BJP को मिला एक और निर्दलीय का साथ
17 सदस्यीय नगर निगम सोलन में बहुमत के लिए आंकड़ा नौ चाहिए था, जो कांग्रेस ने चुनाव में छू लिया था। बीजेपी को सात पार्षद चुने गए थे। इसके अलावा जीत हासिल करके आए मनीष को बीजेपी ने अपनी ओर कर लिया है। इसके बाद बीजेपी समर्थितों की संख्या आठ हो गई थी। इससे पहले नगर निगम सोलन के हॉल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, चुनाव प्रभारी राजेंद्र राणा, विधायक सोलन धनीराम शांडिल, विधायक शिलाई हर्षवर्धन चौहान भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


