-
Advertisement
बढ़ती जनसंख्या पर फूटा कंगना का गुस्सा, बोलीं- भारत में तीसरे बच्चे के पैदा होने पर लगाया जाए जुर्माना
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut ) अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ बयानबाजी करती रहती हैं और लोगों की नजर में आती रहती हैं। एक बार फिर कंगना चर्चा में हैं। इस बार कंगना ने भारत की बढ़ती जनसंख्या (Population) को लेकर अपना गुस्सा जताया है। कंगना ने ट्वीट कर भारत में तीसरे बच्चे के पैदा होने पर लोगों को जुर्माना और जेल भेजने तक की बात कही है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमें जनसंख्या कंट्रोल के लिए सख्त कानून बनाने चाहिए। वोट पॉलिटिक्स बहुत हुई। यह सच है कि इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं और बाद में इस मुद्दे को उठाने की वजह से मार दी गई थीं क्योंकि उन्होंने लोगों को स्टरलाइज (नसबंदी) कर दिया था। लेकिन इस वक्त संकट को देखते हुए तीसरे बच्चे पर कम से कम जुर्माना या जेल की सजा होनी चाहिए।’
यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल में इस बार नजर नहीं आएंगी आपकी फेवरेट नेहा कक्कड़, ये है वजह
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1384525948046004224
मामले की शुरुआत यहां से हुई कि एक सोशल मीडिया यूजर (Social media user) ने कंगना को लेकर ट्वीट लिखा, “प्रिय कंगना, लोग मर रहे हैं। लोग मर रहे हैं क्योंकि कोई अस्पतालें में बेड उपलब्ध नहीं हैं, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी है और एक सरकार नागरिकों की जिंदगी से ज्यादा चुनावों को लेकर अधिक चिंतित है। इसलिए कुछ दिनों के लिए अपनी अपशब्द पोस्टिंग को नियंत्रित करें, थोड़ा शर्म करो।’ कंगना ने इसके जवाब में लिखा, ‘लोग मर रहे हैं क्योंकि दस्तावेजों के मुताबिक 130 करोड़ से ज्यादा भारतीय हैं, लेकिन 25 करोड़ से अधिक अवैध प्रवासियों को एक तीसरी दुनिया के देश में जोड़ दिया है। एक महान नेतृत्व मिला है जो टीकाकरण अभियान में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और कोरोना के खिलाफ लड़ रहा है। लेकिन हमें भी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।’
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1384522529457459201
कंगना का ये ट्वीट (Tweet) तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग कंगना के साथ हैं तो कुछ उनको बुरा-भला भी कह रहे हैं। खैर, कंगना तो कंगना हैं उन पर किसी चीज का असर नहीं होता और वह हमेशा इतनी ही बेबाकी से अपने सवाल उठाती रहती हैं।

