-
Advertisement
Corona Lockdown को लेकर क्या बोले हैं PM Modi, जाने जयराम ठाकुर की जुबानी
Last Updated on April 17, 2021 by Sintu Kumar
बद्दी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि वायरस है, यह हकीकत है, लेकिन जिंदगी भी जरूरी है। काम भी जरूरी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से हाल ही में हुई बैठक में सभी सीएम से कहा है कि कोशिश करें, लॉकडाउन के दौर में ना जाएं। पिछली बार लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान देश की आर्थिकी प्रभावित हुई है। अब आर्थिकी ज्यादा प्रभावित ना हो इसको सुनिश्चित करने के लिए काम करने होंगे। लॉकडाउन की स्थिति में ना जाएं, बल्कि लोगों को वायरस से लड़ने के लिए तैयार करें। मजबूती के साथ सावधानियों का पालन करें। सीएम जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिले के ट्रेड सेंटर बद्दी (Trade Centre Baddi) में हितधारकों के साथ एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Jai Ram बोले- नो मास्क, नो सर्विस नीति का कड़ाई से हो पालन
लोगों की संवेदनाओं में दिख रही कमी
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम ने एक और बात भी कही है। उन्होंने कहा कि लोगों में जो संवेदनाएं पिछली बार थीं, यानी पिछले साल लॉकडाउन के दौरान, वह अब नजर नहीं आ रही हैं। लोगों को अपनी भूमिका समझनी चाहिए। जिस रूप में वे मदद कर सकते हैं, करें। सीएम जयराम ठाकुर ने भी माना है कि इस बार लोग वायरस (Virus) को हल्के में ले रहे हैं। वहीं, यह वायरस पिछले साल के मुकाबले अधिक खतरनाक है। तेजी से फेल रहा है और डेथ रेट भी अधिक है। उन्होंने कहा कि पिछली बार पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम रही थी। उनकी सरकार ने पंचायत प्रधानों को कहा था कि अगर कोई बिना मास्क (Mask) घूमता है तो उस पर अगल से फाइन लगाना है तो लगाओ पर यह सुनिश्चित करें कि कोई बिना मास्क ना घूमें। बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए पंचायत स्तर पर आइसोलेट (Isolate) करने की व्यवस्था की गई थी। यह सब पिछली बार किया था। इस बार प्रधान नए बने हैं। उनमें जोश कम है। लेकिन, इस बात को समझना होगा कि यह वायरस पहले से ज्यादा खतरनाक है। इसको रोकने में सबकी भूमिका जरूरी है। वह स्वयं जिलों में जाकर कोविड की समीक्षा कर रहे हैं। मंडी (Mandi), कुल्लू के बाद कांगड़ा (Kangra) और चंबा जिलों की समीक्षा की है। आज सोलन (Solan) और सिरमौर जिलों की समीक्षा की गई है। शाम को ऊना जा रहे हैं, वहां पर कोविड स्थिति की समीक्षा करेंगे। कल हमीरपुर में कोविड की समीक्षा होगी।
इस बार 20 दिन में कोरोना का आंकड़ा 2 हजार पार
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि एक मई 2020 में हिमाचल में सिर्फ एक एक्टिव केस (Active Case) बचा था। हम खुशी मनाने की तैयारी में थे कि हिमाचल कोविड फ्री हो जाएगा। एक मामला खत्म नहीं हुआ। बढ़ते-बढ़ते नवंबर और दिसंबर में एक्टिव केस का आंकड़ा दस हजार के करीब पहुंच गया। इससे निराश भी हुए और हताश भी हुए। फिर एक बार हिमाचल में कोरोना (Corona) का ग्राफ नीचे गया। फरवरी माह में 218 के करीब एक्टिव केस बचे थे। लग रहा था कि यह दौर समाप्त हो जाएगा। लेकिन, फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ी और और आज सात हजार 500 से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं। फरवरी माह में मृत्यु का आंकड़ा साढ़े 900 से करीब था और आज 1,164 तक पहुंच गया है। फरवरी के बाद अब तक लगभग 200 लोगों की मृत्यु हुई है जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछली बार कोरोना के मामलों का दो हजार का आंकड़ा छूने में कई माह लगे थे, लेकिन इस बार 20 दिन में ही 2 हजार पार हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वायरस कितनी तेजी से फेल रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group