-
Advertisement
सुरेश कश्यप बोले, 70 साल से गरीबी हटाने का नारा लगाने वाली कांग्रेस ने गरीब ही हटा दिए
Last Updated on March 26, 2022 by Vishal Rana
शिमला। पिछले सात साल में जब से देश में मोदी सरकार (Modi Government) बनी है, देश में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके विपरीत कांग्रेस (Congress) सरकार ने आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते थे। अब भारत (India) विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बन गया है, आज भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। कोविड (Covid) संकटकाल के समय जब दुनिया के सभी देश अर्थिक रूप से कमजोर हुए थे, तब भी भारत मजबूती के साथ खड़ा था। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में आज भारत की आर्थिकी फिर सुदृढ़ रूप से खड़ी हो गई है। हिमाचल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने आगे कहा कि आज भारत शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। पूरे विश्व में भारत के डॉक्टर (Doctor), इंजीनियर और वैज्ञानिकों की अलग पहचान है। भारत विश्व का शिक्षा हब बन रहा है। देश में कुछ ऐसी ताकतें भी काम कर रही है, जो खाती देश का है, पर देश से साथ गद्दारी भी करती है। वो सभी ताकतें एक जुट होकर बीजेपी (BJP) को हारने में लगी है, जिसमें वो कामयाब नहीं हो पा रही हैं।
यह भी पढ़ें- रसोई गैस के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जीत के बदले बीजेपी ने गिफ्ट में दी महंगाई
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अपने 70 साल के राज में गरीबी हटाओ का नारा लगती रही, पर देश से गरीबी नहीं गरीब प्राण त्याग रहा था, पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वास्तव में गरीबों के लिए काम किया आज विश्व की सबसे बड़ी अन्न वितरण योजना भारत में चल रही है, जिससे गरीब को हर महीने 5 किलो अनाज और एक किलो दाल मिल रही है। पीएम से सच में गरीबों का दर्द समझा उनको घर और शौचालय (Toilet) भी बना कर दिए। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है, जिसका सबसे बड़ा उदाहण कोविड के समय भारत में बनी 2 वैक्सीन है इतना ही नहीं, इन वैक्सीन (Vaccine) को भारत ने अन्य देशों को भी भेजा है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर होने जा रहा है, अब भारत में रक्षा क्षेत्र से जोड़े उपकरणों का भी निर्माण होगा।