सुखविंदर सुक्खू बोले- कांग्रेस में हर विधायक सीएम पद का दावेदार

शिमला जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सुखविंदर सुक्खू बोले- कांग्रेस में हर विधायक सीएम पद का दावेदार

- Advertisement -

सोलन। हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष (Himachal Congress election campaign committee president) सुखविंदर सिंह सुक्खू कल शिमला में अपना पदभार संभालेंगे। शिमला जाते समय उनका परवाणू और धर्मपुर (Dharampur) में जोरदार स्वागत किया गया। हल्की बारिश के बीच सुक्खू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का प्रत्येक विधायक सीएम (CM) का दावेदार होगा। इससे कार्यकर्ता हाई जोश में पहुंच गए और सुक्खू के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।


यह भी पढ़ें:बड़ा खुलासा: हिमाचल में बीजेपी विधायकों-मंत्रियों के कटेंगे टिकट, इन्हें मिलेगा मौका

उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) में इतने होनहार नेता हैं कि वह सीएम बन सकते हैं। विधानसभा चुनावों में पार्टी मिलकर लड़ेगी और सभी नेता व कार्यकर्ता बीजेपी (BJP) को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हिमाचल की जनता बीजेपी सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव के मुड़ में है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान ऊना (Una) के विधायक सतपाल रायजादा, नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा, दून के पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, अर्की के विधायक संजय अवस्थी (Sanjay Awasthi), युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, मदन चौधरी, अनुराग शर्मा, अजय वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रोशन ठाकुर, बीडीसी सदस्य देवेंद्र शर्मा, बड़ोग पंचायत के उपप्रधान गुरदेव शर्मा, पूर्व उपप्रधान हुकुम चंद, बीडीसी सदस्य मनजीत सिंह तनवर, धर्मपुर पंचायत के पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, भीम प्रकाश ठाकुर सहित अन्‍य मौजूद रहे।

 

यहां-यहां हुआ सुक्खू का जोरदार स्वागत

शिमला (Shimla) जाते समय सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब 11 बजे परवाणू बैरियर पर पहुंचे। वहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कसौली (Kasauli) के नेता विनोद सुल्तानपुरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद जाबली व धर्मपुर में भी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया। उसके बाद कुमारहट्टी में भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | Sukhwinder Singh Sukhu | Himachal News | himachal congress | Himachal Political News | election campaign committee president
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है