-
Advertisement
ट्रेन से हिमाचल आने वाले ध्यान से पढ़ें खबर, ऊना में रेलों की रफ्तार पर लग रही ब्रेक
ऊना। हिमाचल के जिला ऊना (Una) में पिछले एक सप्ताह से धुंध (Fog) अपना रौद्र रूप दिखा रही है और दोपहर एक बजे के बाद ही लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हो पा रहे है। धुंध और कोहरे से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। वहीं, धुंध का सीधा सीधा असर ट्रेनों (Train) पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। मंगलवार को भी वंदे भारत (Vande Bharat Train) सहित 6 ट्रेनें ऊना रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। इसकी वजह से ना केवल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय अधिक खर्च करना पड़ा, बल्कि ठंड की वजह से उनको घंटों ट्रेन में ठंडी हवाओं के थपेड़े भी सहने पड़े।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के बिलासपुर अपने ननिहाल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम
दिन के साथ-साथ रात को भी ऊना स्टेशन पर ट्रेनें देरी से पहुंच रही है। रात को आने वाली जन शताब्दी ट्रेन (Jan Shatabdi Train) भी अपने तय समय से लेट हुई। सोमवार को जन शताब्दी का ऊना स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 9 बजकर 20 मिनट है, जोकि सवा एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं मंगलवार को भी पांच ट्रेनों पर कोहरे का असर साफ दिखा। हिमाचल एक्सप्रेस अपने तय समय से 51 मिनट की देरी से 7 बजकर 26 मिनट पर ऊना स्टेशन पहुंची। साबरमती एक्सप्रेस 54 मिनट की देरी के साथ 11 बजकर 49 पर स्टेशन पहुंची।

वहीं, आधुनिक ट्रेन वंदे भारत भी 17 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन (Una Railway Station) पहुंची। अंबाला से ऊना आने वाली पेसेंजर स्पेशल एक्सप्रेस भी करीब 32 मिनट की देरी के साथ पहुंची। इसके अलावा सहारनपुर से ऊना को आने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिसके चलते ठंड के भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो एक.दो दिन में होने वाली बारिश के बाद ठंड जरूर बढ़ेगी जिससे धुंध और कोहरे से राहत मिलने की संभावना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


