-
Advertisement
हिमाचल: लाचार बुजुर्ग को कंधों पर लाद कर अस्पताल ले जाने को मजबूर परिजन
मंडी। देख लीजिए सीएम साहब, जिस मंडी (Mandi) को अभी आपने करोड़ों रुपए की सौगात दी है। वहां का एक गांव आपके राज में बह रहे विकास के बयार से अछूता रह गया है। जहां ना चलने को सड़क है, ना ही मरीजों के लिए एंबुलेंस। मजबूरन तीमारदारों को मरीज को अपने कंधे पर लाद कर मीलों दूर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: चांगुट व करपट में बनेंगे रेस्क्यू शेल्टर, डीसी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले का है वीडियो
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के गृह जिले मंडी से एक मरीज को कंधे पर लादकर अस्पताल (Hospital) ले जाने का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है। जहां तीमारदारों ने पहले एक कुर्सी का इंतजाम किया। फिर उसे रस्सी के सहारे दो डंडे से बांधा और पालकी तैयार की। फिर जान छूटते मरीज को उस पालकी पर बिठाया। वहीं, उसे पालकी से कसकर बांध दिया, ताकि वह चलने के दौरान गिरे ना। फिर पगडंडियों के सहारे लाद कर अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क तक ले आए।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र: जनजातीय क्षेत्रों के बजट में नहीं होगी कटौती, लाहुल को 10 करोड़ की राहत
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस जिले से हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर का ताल्लुक है। वहां के जोगिंद्रनगर हल्के के बदन गांव के लिए यह कोई पहली कहानी नहीं है। लोग हर बार मरीजों को इसी तरह बांधकर गांव से अस्पताल तक पहुंचाते हैं। कई तो इस बीच राह में कराह कर दम भी तोड़ चुके हैं, लेकिन इस बार गांव वालों ने यह वीडियो बनाकर उन जनप्रतिनिधियों के मुंह कस कर तमाचा मारा है। जो चुनाव आने पर उन्हें सब्जबाग दिखाकर सत्ता की चाभी हथिया लेते हैं।
आज भी बुनियादी सुविधाओं से अछूता है गांव
आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी 250 लोगों की आबादी वाला बदन गांव सड़क सहित कई बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। मंगलवार को जब इस गांव के देशराज नामक बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई तो परिवार के समक्ष उसे अस्पताल पहुंचाने का संकट खड़ा हो गया। गांव वाले एकजुट हुए और कुर्सी का स्ट्रेचर बनाकर और उसपर देशराज को कसकर बांधकर पांच किमी का पैदल सफर तय करके उसे सड़क तक पहुंचाया। गांव के वार्ड सदस्य विक्की कुमार ने बताया कि उनके गांव की आबादी 250 से अधिक है, लेकिन आज तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। इन्होंने सरकार से गांव को जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने की गुहार लगाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


