-
Advertisement
कोरोना का टीका लगवाने पहुंचा पुलिस जवान, नर्स के छूने से हुई गुदगुदी तो हंस-हंसकर मचाया बवाल
दुनिया भर में कोरोना वैक्सीनेशन का काम चला हुआ हैं। काफी लोगों को कोरोना का टीका लगाया भी जा चुका है। साल 2021 के शुरुआती महीनों में ही वैक्सीनेशन (Vaccination) का काम शुरू हो गया और धीरे-धीरे यह वैक्सीन सभी लोगों तक पहुंच रही है। वैक्सीन लगाते समय वैक्सीन सेंटर (Vaccine Center) से कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Scooty पर हुई दुल्हन की विदाई, दूल्हे को पीछे बैठाकर पहुंची ससुराल
https://twitter.com/rupin1992/status/1368478657098833925
आपने कई लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाते वक्त रोते या डरते हुए देखा होगा, लेकिन इस वीडियो (Video) में तो ये शख्स इतना हंस रहा है कि इसे चुप करवाना भी सबके लिए मुश्किल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुलिस वाला कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा, लेकिन जैसे ही नर्स ने उसे छुआ तो वह जोर-जोर से हंसने लगा। पुलिस कर्मचारी को ऐसे हंसता देख वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे।
यह भी पढ़ें: इस शख्स की लगी 80 लाख की लॉटरी तो घबरा कर सीधे पहुंचा पुलिस के पास
https://twitter.com/mumbaimanish/status/1369000061795934209
इस मजेदार वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (Rupin Sharma IPS) ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘नागालैंड में कोविड-19 टीकाकरण का वीडियो। पता नहीं, उसने आखिर में लगवाई या नहीं, लेकिन लगता है कि वह ‘गुदगुदी’ के बारे में अधिक चिंतित था। शायद सुई से नहीं, स्पर्श की गुदगुदी से हंगामा हो रहा था’। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी मजेदार कमेंट्स के भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस गांव में मिला सोने का पहाड़, भनक लगते ही टूट पड़े लोग, थैलों में भर-भरकर ले गए
https://twitter.com/Parvesh65632017/status/1368832210766159875
https://twitter.com/TheScreamer01/status/1368889453771558917
