-
Advertisement
#Himachal में आंधी का अलर्ट, 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी हवा की गति
शिमला। हिमाचल (#Himachal) के दस जिलों में 5 और 6 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। शिमला (Shimla), मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा शहर क्षेत्र, सोलन, सिरमौर (Sirmaur), ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। बता दें कि 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को सामान्य हवा माना जाता है। 20 से 30 किलोमीटर की गति वाली हवाओं को मध्यम गति की हवाएं कहा जाता है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार को तेज हवाएं या आंधी कहा जा सकता है। इसके उपर 40 से 50 किलोमीटर की गति को अंधड़ माना जाता है। इससे अधिक की गति वाली हवाओं को तूफान कहा जाता है। तूफान से पेड़ आदि भी उखड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, मार्च में गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

वहीं, हिमाचल में 4 से 8 अप्रैल तक मौसम (Weather) खराब रहने की संभावना है। बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने लगाया है। दूसरी तरफ विभिन्न शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पहले ऊना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक हो गया था। अब यह 31.0 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, बिलासपुर का अधिकतम तापमान ऊना (Una) से अधिक है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal: सूखे गुजरे 3 माह, अब अप्रैल से उम्मीद- चार को बिगड़ सकता मौसम

विभिन्न शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8.1 और अधिकतम 19.6, सुंदरनगर का 6.7 और 29.2, भुंतर का 7.9 और 27.2, कल्पा का 2.6 और 14.7, धर्मशाला (Dharamshala) का 9.4 और 24.4, ऊना का 9.0 और 31.0, नाहन का 16.1 और 27.8, केलांग का -1.1 और 11.1, पालमपुर का 9.7 और 24.5, सोलन (Solan) का 6.8 और 27.2, मनाली (Manali) का 4.4 और 19.8, कांगड़ा (Kangra) का 10.0 और 29.3, मंडी का 8.0 और 30.4, बिलासपुर का 6.8 और 31.9, हमीरपुर का 6.6 और 28.8, चंबा (Chamba) का 8.0 और 27.6, डलहौजी का 5.7 और 14.5 व कुफरी का 5.5 और 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

