- Advertisement -
मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बड़ा देव कमरुनाग मंदिर (Kamrunag Temple) में सरानाहुली मेले का आयोजन हो गया है। ये मेला 15 जून को संपन्न हो जाएगा। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। मेले में आए लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चली हुई है।
बता दें कि कमरुनाग झील के किनारे पहाड़ी शैली में निर्मित कमरुनाग देवता का प्राचीन मंदिर भी है, जहां पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। हर साल बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में सरानाहुली मेले का आयोजन 14 से 15 जून तक किया जाता है। इस दौरान मेले कमरुनाग के प्रति आस्था का महाकुंभ उमड़ता है। दूर-दूर से आए लोग यहां मनोकामना पूरी होने पर झील में करंसी नोट व हीरे-जवाहरात चढ़ाते हैं। महिलाएं अपने सोने-चांदी के जेवर झील को अर्पित कर देती हैं। झील में सोना-चांदी और मुद्रा अर्पित करने की ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह झील आभूषणों से भरी है। झील में अपने आराध्य के नाम से भेंट चढ़ाने का भी एक शुभ समय है।
कमरूनाग के गुर गुरुदेव ने बताया कि कोरोना महामारी के 2 वर्षों बाद मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में देव कमरुनाग के आर्शीवाद लेने के प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी इस मेले मे आस्था की डूबकी लगाने पहुंच रहे हैं। उन्होंने देव कमरुनाग से विश्व शांति व सुख समृद्धि की कामना की।
- Advertisement -