-
Advertisement
डीडी हिमाचल की 24 सेवा शुरू,अनुराग बोले- दुनिया तक पहुंचे हिमाचल की संस्कृति
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दूरदर्शन हिमाचल की 24 घंटे सेवा का उद्घाटन कर दिया है। अब डीडी हिमाचल 24 घंटे सेवाएं देगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की संस्कृति को अब पूरी दुनिया देखेगी। हिमाचल की बात को अब दुनिया सुनेगी। हिमाचल की टोपी, शॉल, चंबा का रूमाल और पेंटिंग के बारे में भी हम दुनिया को बताएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू करेंगे। माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे दिखाया जा सकेगा। पीटरहॉफ में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री , सुक्खू कैबिनेट के सदस्य व बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बीजेपी नेताओं को सीएम सुक्खू से लेनी होगी सीख-कैसे होता है काम

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल का एक बार फिर से मान बढ़ाया है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने अंडमान निकोबार के 3 द्वीपों का नाम हिमाचल के 3 वीर सपूतों के नाम पर रखने की ऐतिहासिक घोषणा की। देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार मेजर संजय कुमार हमारे आदर्श हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऐसे पर्यटक स्थल जिन्हें प्रमोट किया जा सके। इसे देखना होगा। हमारे हिमाचल को देश और दुनिया को पहचान मिलेगी। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर बताया जा सकता है। अनुराग ठाकुर ने कहा एकसप्ताह में डीडी हिमाचल साल भर का कैलेंडर तैयार करें। ताकि हिमाचल की संस्कृति दुनिया भर में पहुंचे। अगर किसी को हिमाचल के बारे में किसी भी चीज की जानकारी चाहिए तो उसका माद्यम दूरदर्शन होना चाहिए। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की। सीएम ने अनुराग ठाकुर को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

